फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। ट्रेलर की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद मुगलों की खुशी से होती है, जो मानते हैं कि अब मराठा साम्राज्य को हराना आसान होगा। लेकिन तभी संभाजी महाराज (विक्की कौशल) का प्रवेश होता है, जो शिव की आराधना करते हुए कहते हैं, “शेर नहीं रहा, लेकिन छावा अभी भी जंगल में घूम रहा है।” इसके बाद, ट्रेलर में संभाजी महाराज के मुगलों के खिलाफ युद्ध, उनकी वीरता, और उनकी पत्नी येसूबाई (रश्मिका मंदाना) के साथ उनके संबंधों को दर्शाया गया है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है, जो क्रूर शासक के रूप में नजर आते हैं। ट्रेलर में भव्य सेट, शानदार एक्शन सीक्वेंस, और दमदार डायलॉग्स शामिल हैं, जो फिल्म की भव्यता को दर्शाते हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और यह 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की कहानी:(Story of movie)
फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन से आगे की दिखाई जाती है। जिसमे उनके पुत्र छत्रपति शंभाजी महाराज का इतिहास दिखाया गया है। कैसे छत्रपति शंभाजी की वीरता ने औरंगजेब की नाक में डैम कर दिया था और अगर संभाजी जी से उनके अपने ही गद्दारी न करते तो वो मुगलों का नामो निशान मिटा देते। फिल्म में मुगलो की क्रूरता और संभाजी की वीरता देखकर रोंगटे खड़े हो जाते है। फिल्म के ट्रेलर दिखाया गया है वो फिल्म के अंत में दिखाया गया है।

एक्टिंग:(Acting)
विक्की कौशल की एक्टिंग शानदार है। विक्की कौशल ने तो अब बायोपिक में मास्टर हासिल कर ली। उनकी एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं। छत्रपति शंभाजी के किरदार को उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना कमाल लग रहे है। अक्षय खन्ना का औरंगजेब के किरदार के लिए ट्रांसफॉर्मेशन काबिले तारीफ है। रस्मिका मंदना का किरदार भी मजबूत है। फिल्म के डायलॉग उत्साह बढ़ा देते है। मगर हाँ फिल्म और इतिहास को और अच्छे तरीके से दिखाया जा सकता था और म्यूजिक भी कही कही ऐसा लगा जैसे सीन के हिसाब से फिट नहीं लग रही थी।
निर्माता और निर्देशक: (Producer and Director)
फिल्म “छावा” के निर्माता दिनेश विजन है और फिल्म को निर्देशित किया है लक्ष्मण उतेकर ने। फिल्म मैडॉक प्रोडक्शन हाउस में बनी है। मैडॉक एक के बाद एक हिट फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है। पहले भेड़िया, मुज्या और फिर स्त्री-2 और फिर अब फिल्म “छावा” एक के बाद एक हिट फिल्म।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:(Box Office Collection)
फिल्म “छावा” 14 फरबरी को सिनेमाघरो में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने लगभग पहले दिन फिल्म ने रूपए 31 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। चार दिनों में फिल्म ने लगभग रूपए 150 करोड़ की कमाई की।
निष्कर्ष:(Conclusion)
फिल्म “छावा” में विक्की कौशल की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। फिल्म के डायलॉग, साउंड लाजवाब है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार बखूबी निभाया है। रस्मिका मंदना भी मराठी लुक में बहुत अच्छी लग रही है। रसमिका येसूबाई की भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म में आशुतोष राणा,दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह मुख्य अहम् किरदार में में नजर आ रहे है। फिल्म के अंत में औरंगजेब की क्रूरता और छत्रपति शम्भाजी की वीरता का ऐसा सीन दिखाया गया है जिसको देख कर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सकता।
लोग ये भी जानना चाहते है \ PEOPLE ALSO ASK
फिल्म ‘छावा’ की कहानी किस पर आधारित है?
यह फिल्म मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन, उनकी वीरता, संघर्ष और बलिदान की कहानी पर आधारित है।
मुख्य कलाकार कौन हैं?
विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका अदा की है।
फिल्म की अवधि कितनी है?
फिल्म की अवधि लगभग ढाई घंटे है, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया है।
क्या ‘छावा’ परिवार के साथ देखने योग्य है?
हां, यह एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक फिल्म है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।
फिल्म को कितनी रेटिंग मिली है?
विभिन्न समीक्षकों ने फिल्म को 3.5 से 4 स्टार तक की रेटिंग दी है, जिसमें विक्की कौशल के अभिनय की विशेष प्रशंसा की गई है।
फिल्म की भाषा क्या है?
फिल्म मुख्यतः हिंदी भाषा में है, लेकिन इसमें मराठी संस्कृति और संवादों का समावेश भी है।
फिल्म के बारे में समीक्षकों की क्या राय है?
समीक्षकों ने ‘छावा’ को एक शक्तिशाली और मनोरंजक ऐतिहासिक महाकाव्य बताया है, जिसमें विक्की कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई है।