प्रतिभा रांटा

प्रतिभा रांटा  एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। प्रतिभा रांटा  काफी समय से इंडस्ट्री में  है। लेकिन उन्हें पहचान लापता लेडीज से मिली है। प्रतिभा हिमाचल की रहने वाली है।   प्रतिभा रांटा के बारे में आइये और जानते है। 

प्रारंभिक जीवन :

  प्रतिभा रांटा का जन्म 17 दिसंबर 2000 को हिमाचल के शिमला के दरोटी जिले की रहने वाली है। प्रतिभा की माता का नाम संध्या और पिता का नाम राजेश रांटा है।  प्रतिभा दो भाई बहिन है। बड़ी बहिन का नाम आभा रांटा है।  प्रतिभा रांटा एक पहाड़ी राजपूत परिवार से है।  प्रतिभा रांटा ने  शुरुआती स्कूलिंग  शिमला से की है। शिमला के कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी चेल्सी से की। उसके बाद वो मुंबई आ गयी और उषा प्रवीण गाँधी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट से स्नातक किया।    

करियर :

प्रतिभा  रांटा को शुरू से ही एक्टिंग का शौक था। एक्टिंग का जुनून ही उन्हें मुंबई ले आया।  प्रतिभा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उसके बाद प्रतिभा रांटा ने  एक टी.वी. धारावाहिक “कुर्बान हुआ” से  अपने करियर की शुरुआत की।  इस धारावाहिक में रांटा ने चाहत बेग बैठत ध्यानी की भूमिका निभाई थी।  इसके बाद वो आधा इश्क़ में नजर आयी।  आधा इश्क़ में फिल्म  तारे जमीन पर से फेमस हुए दर्शील सफारी भी थे।  लेकिन प्रतिभा 2024 में आयी फिल्म “लापता लेडीज” से चर्चा में आयी। उनके काम को नोटिस किया गया।  “लापता लेडीज”  में प्रतिभा ने जया का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली। अभी हाल ही में संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज “हीरामंडी” में प्रतिभा ने “शमा” का किरदार निभाया। हीरामंडी में प्रतिभा का ऐसा लुक चेंज हुआ की उन्हें पहचान पाना मुश्किल था।  लापता लेडीज के बाद से प्रतिभा रांटा तृप्ति डिमरी को पीछे छोड़ नेशनल क्रश बन गयी है।  

व्यक्तिगत जीवन :

प्रतिभा रांटा एक साधारण से राजपूत परिवार से है।  उनका बचपन हिमाचल की सुन्दर वादियों में बीता। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग शौक था।  इसके साथ ही प्रतिभा को ट्रेवलिंग और डांसिंग का शौक है।  प्रतिभा अपने परिवार के बहुत करीब है। वह अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। 

पुरस्कार और उपलब्धि :

 प्रतिभा रांटा ने बहुत कम उम्र में ही लोकप्रियता हासिल कर ली है। फिल्म “लापता लेडीस”  में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया है।  अभी तक उन्हें कोई  पुरस्कार और उपलब्धि नहीं मिली है।  लेकिन आने वाले समय में अपनी काबिलियत से जरूर  पुरस्कार प्राप्त  करेगी। 

निष्कर्ष :

प्रतिभा रांटा बॉलीवुड में एक उभरती हुयी अभिनेत्री है।  जिन्होंने अपनी मेहनत से बहुत कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल की है। 

People also ask / लोग यह भी  पूछते है। 

QUE- प्रतिभा रांटा की उम्र कितनी है ? 

ANS – प्रतिभा रांटा की उम्र 2024 में 23 साल है।

QUE – प्रतिभा रांटा किस राज्य से है ?

ANS-   प्रतिभा रांटा हिमाचल प्रदेश से है ?

QUE – भारत की नयी नेशनल क्रश कौन है ?

ANS – तृप्ति डिमरी के बाद अब प्रतिभा रांटा नई नेशनल क्रश है।

QUE – प्रतिभा रांटा का इंस्टाग्राम आई डी क्या है ?

ANS – प्रतिभा रांटा का इंस्टाग्राम आई डी (@pratibha_raanta) है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top